Tuesday, 29 May 2012

रुपौए का अवमूल्यान


रुपये का अवमूल्यन क्यों होता है ?
विश्व बैंक और अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के दबाव के कारण
भारत दबाव स्वीकार क्यों करता है ?
डालर का कर्ज़ा लेने के लिये
डालर क्यों चाहिये ?
आयात करने के लिये
आयात क्या करते हैं ?
विभिन्न विदेशी सामान जिसमें पेट्रोल, खाद्द्यान्न पदार्थ, कपडे मशीन के पुर्ज़े और मशीन शामिल हैं
इस अवमूल्यन से क्या होता है ?
आयात महंगा और निर्यात सस्ता
अभी आयात निर्यात कितना है ?
इस वर्ष आयात 485 अरब डालर और निर्यात 300 अरब डालर यानि 185 अरब डालर का घाटा
आज के भाव पर यह क्या होता ?
आयात 565 अरब डालर और निर्यात 257 अरब डालर यानि 308 अरब डालर का घाटा
इससे फ़ायदा किसको है ?
समस्त देशी और विदेशी कम्पनियों को जो निर्यात करती हैं
इससे नुक्सान किसको है ?
समस्त देशी कम्पनियों को जो आयात करती हैं
हम क्या कर सकते है ?
उस सब सामान का बहिष्कार जो विदेशी है।
इससे क्या होगा ?
विदेशी कम्पनी आयात नहीं करेगी और डालर खर्च नहीं होगा।  
अमेरिका का राष्ट्रपति अपनी संसद अभिभाषण मे यदि लोगों से अपील कर सकता है तो हमारा राष्ट्रपति या प्रधान मन्त्री क्यों नहीं ?
वहां का राष्ट्रपति देश का सेवक है और यहां का राष्ट्रपति या प्रधान मन्त्री देश का दलाल

No comments:

Post a Comment