Sunday, 13 May 2012

NCERT कार्टून का सच


शुक्रवार 11/05/2012 को लोक सभा की कार्यवाही को एक एन सी ई आर टी की पुस्तक में छपे कार्टून के विवाद के चलते स्थगित हो गयी।
उस दिन श्री चिदंबरम ने एयरसेल-मैक्सिस डील मामले में अपने सफ़ाई देनी थी और यह मुद्दा बहुत ज़ोर पकड़ चुका था।
अब कार्टून की कहानी भी देखिये यह पचास के दशक का कार्टून है जिसे श्री केशव शंकर पिल्लई ने बनाया था, जिन्हे भारत सरकार ने पदम श्री, पदम भूषण और पदम विभूषण से सन्मानित किया है। यह कार्टून 2006 से राजनीतिक विज्ञान की पुस्तकों में छप रहा है तो अचानक से 2012 में क्या हुआ की समस्त तथाकथित राष्ट्रप्रेमी सज्जनों नींद खुल गयी।
परिणाम या दुष्परिणाम:
श्री चिदंबरम का एयरसेल-मैक्सिस डील मामला सुस्त पड़ गया।
दूसरे क्योंकि समय कम है इन पुस्तकों का ठेका किसी निजी संस्थान को दे दिया जायेगा और नेताओं की फ़िर कमीशन और पैसा स्विस बैंक में।    

परिणाम रू 25,000 प्रति मिनट के खर्चे वाली सन्सद  दिन भर स्थगित रही।   

No comments:

Post a Comment